Get App

‘सुप्रीम लीडर आसान टारगेट है लेकिन अभी मारेंगे...', इजराइल-ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी

Israel-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयानों में ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरानी नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर कोई मिसाइल नहीं चलाना चाहता, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि "अब हमारा धैर्य खत्म हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 10:47 PM
‘सुप्रीम लीडर आसान टारगेट है लेकिन अभी मारेंगे...', इजराइल-ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी
Iran-Israel War: जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।

Israel-Iran War : इजराइल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि, हम अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित ‘सुप्रीम लीडर’ कहां छिपा है। वह एक आसान टारगेट है लेकिन वहां सुरक्षित है। हम उसे मारेंगे नहीं, कम से कम अभी तो नहीं। मगर, हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद! बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का नाम नहीं लिया है लेकिन ‘सुप्रीम लीडर’ लिखते हुए बड़ी बात कही है।

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयानों में ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरानी नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर कोई मिसाइल नहीं चलाना चाहता, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि "अब हमारा धैर्य खत्म हो रहा है।" ट्रंप ने एक और पोस्ट में दावा किया कि अब ईरान के हवाई क्षेत्र पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने लिखा, "ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और रक्षात्मक उपकरण हैं, लेकिन ये सब अमेरिका के बनाए उपकरणों के आगे कुछ नहीं हैं। अमेरिका जैसा कोई नहीं कर सकता।" इसके बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट में ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग भी दोहराई।

ईरान और इजराइल  को लेकर कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें