Japan: जापान में फ्लू तेजी से फैल रहा है और देश की बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद जापान सरकार ने पूरे देश में फ्लू महामारी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अस्पतालों में फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से कई स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल फ्लू का प्रकोप सामान्य से कहीं ज्यादा सीरिएस और खतरनाक साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।