Bishnoi Gang as terrorist: कनाडा सरकार ने 'बिश्नोई गैंग' को 'आतंकवादी समूह' घोषित कर दिया है। यह गैंग भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्या, जबरन वसूली, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल है। कनाडा ने सोमवार (29 सितंबर) को बिश्नोई गैंग को आधिकारिक तौर पर "आतंकवादी संगठन" घोषित करने की जानकारी दी। इस गैंग का संचालन कथित तौर पर भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई करता है। कनाडाई सरकार ने कार्रवाई करते हुए कहा है कि बिश्नोई गैंग कनाडा के भीतर विशिष्ट (स्पेसिफिक) समुदायों को निशाना बनाता है।
