World Economic Forum 2026: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार (20 जनवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि यह 'शांति और स्थिरता' का समय है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में बोलते हुए मैक्रों ने ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे वाली धमकी और फ्रांसीसी शराब पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने ट्रंप की धमकियों का जवाब उसी आक्रामकता से देने की सोच को पागलपन करार दिया। राष्ट्रपति ने नए उपनिवेशवाद को बढ़ावा देने की ललक को सिरे से खारिज कर दिया।
