Mega-tsunami: महा-सुनामी की चेतावनी से अमेरिका में खौफ! उठेंगी 1,000 फीट ऊंची लहरें! वैज्ञानिकों ने की डरावनी भव‍िष्‍यवाणी

Mega-tsunami Warning: वैज्ञानिकों के मुताबिक, अमेरिका के कैस्केडिया सबडक्शन जोन (CSZ) में एक भीषण भूकंप आने की आशंका है। इसके बाद महा सुनामी की लहरें 1,000 फीट की ऊंचाई तक उठेंगी। सुनामी का यह खतरा कैस्केडिया सबडक्शन जोन में आने वाले शक्तिशाली भूकंप के कारण पैदा होगा। सुनामी के कारण अमेरिका का कुछ हिस्सा 6.5 फीट तक डूब सकता है

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 11:25 PM
Story continues below Advertisement
Mega tsunami in USA: कैस्केडिया सबडक्शन जोन (CSZ) में एक भीषण भूकंप आने की आशंका है

Mega-tsunami Warning: अमेरिका में इस वक्त एक विनाशकारी महा-सुनामी की चेतावनी से दहशत का माहौल है। अमेरिकी प्रशांत तट के कुछ हिस्सों पर ये मेगा सुनामी (Mega-tsunami) आ सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कैस्केडिया सबडक्शन जोन (CSZ) में एक भीषण भूकंप आने की आशंका है। इसके बाद महा सुनामी की लहरें 1,000 फीट की ऊंचाई तक उठेंगी। सुनामी का यह खतरा कैस्केडिया सबडक्शन जोन में आने वाले शक्तिशाली भूकंप के कारण पैदा होगा। सुनामी के कारण अमेरिका का कुछ हिस्सा 6.5 फीट तक डूब सकता है।

वर्जीनिया टेक के शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि अगले 50 वर्षों के भीतर CSZ में 8.0 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आने की 15% आशंका है। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की कार्यवाही में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, 8 की तीव्रता का ये शक्तिशाली भूकंप तटीय एरिया को 6.5 फीट तक डुबो सकता है।। इससे सैकड़ों फीट ऊंची सुनामी की लहरें आ सकती हैं। इससे पश्चिमी तट के लाखों निवासियों के लिए अभूतपूर्व जोखिम पैदा हो सकता है

वर्जीनिया टेक रिसर्च टीम के अनुसार, कैस्केडिया सबडक्शन जन उत्तरी अमेरिका की सबसे खतरनाक फॉल्ट लाइनों में से एक हैसदियों से समुद्री जुआन डे फूका प्लेट के उत्तरी अमेरिकी प्लेट के नीचे धकेले जाने से टेक्टोनिक तनाव बढ़ता है। जब किसी बड़े भूकंप के दौरान यह तनाव कम होता है, तो तटीय क्षेत्रों में अचानक जमीन धंस सकती है। इससे बाढ़ और विकराल रूप ले सकता है।

इस फॉल्ट पर आखिरी बड़ा भूकंप 1700 में आया था। इससे जापान तक सुनामी का असर हुआ था। वर्जीनिया टेक रिसर्च में चेतावनी दी गई है कि तेज बाढ़ के कारण पानी निकासी के लिए बहुत कम समय बचेगा। इससे मानवीय और आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाएगा।

क्या है मेगा-सुनामी का खतरा?

रिसर्च मे भूकंप के बाद एक 'मेगा सुनामी' आने की आशंका जताई गई है। इसकी लहरें संभावित रूप से 1,000 फीट तक पहुंच सकती हैं। सिएटल, पोर्टलैंड और उत्तरी कैलिफ़ोर्निया के कस्बों सहित तटीय शहर कुछ ही मिनटों में जलमग्न हो सकते हैं। इसके अलावा लाखों लोग, हजारों इमारतें और मीलों लंबी सड़कें बाढ़ की चपेट में आ सकती हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना से जमीन का अचानक धंसना और लहरों की ऊंचाई में अत्यधिक वृद्धि होगी। इससे इस क्षेत्र में किसी भी ऐतिहासिक सुनामी जैसी परिस्थितियां पैदा नहीं होंगी।


सुनामी के सबसे ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्र

वर्जीनिया टेक के रिसर्च में दक्षिणी वाशिंगटन, उत्तरी ओरेगन और उत्तरी कैलिफोर्निया को सीएसजेड महा-सुनामी से बाढ़ के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया है। हालांकि, अलास्का और हवाई भी सुनामी का काफी सामना करते हैं। लेकिन वे भौगोलिक रूप से कैस्केडिया सबडक्शन जोन से दूर हैं। अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि भूकंप के कारण 30,000 से अधिक मौतें हो सकती हैं। 1,70,000 से अधिक स्ट्रक्चर को नुकसान पहुच सकता है। जबकि 81 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हो सकता है

ये भी पढ़ें- Delhi Rain Alert: दिल्ली में आसमान से बरसी आफत! वसंत विहार में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, कालकाजी में भी बड़ा हादसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।