Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने और भ्रष्टाचार को लेकर युवा ओली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को हुए प्रदर्शन में अब तक 20 लोगों की जान जा चुका है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे बैन को हटाने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने रविवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ सकते हैं, लेकिन 4 सितंबर को लगाए गए सोशल मीडिया बैन को नहीं हटा सकते ।
ओली सरकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बैन हटाने का इनकार
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने कैबिनेट में कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन जरूरी है. मैं पद छोड़ने को तैयार हूं, पर यह प्रतिबंध नहीं हटेगा। बता दें कि इससे पहले नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे को प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत मानी जा रही है।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन
बता दें कि नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद से बीते शुक्रवार यानी 5 सितंबर से ही फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) जैसी बड़ी सोशल मीडिया साइट्स देश में बंद हैं। इससे लाखों यूजर्स नाराज और परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक लगे बैन ने युवाओं को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया बैन और नेपाल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा और वो सड़कों पर उतर आए। युवा प्रदर्शनकारी ओली सरकार के इस फैसले को अपना भ्रष्टाचार छिपाने और विरोधी आवाजों को दबाने की कोशिश मान रहे हैं। इस प्रदर्शन में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।