Get App

Operation Sindoor Video: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें आई सामने

Operation Sindoor: अमेरिकी कंपनी Maxar Technologies की तरफ से ली गई तस्वीरों में दो आतंकी ठिकानों को नष्ट होते हुए दिखाया गया है। इसमें एक जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर है। जबकि दूसरा पंजाब प्रांत के मुरीदके में स्थित लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अड्डा शामिल है। सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में भारी तबाही दिख रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 08, 2025 पर 2:53 PM
Operation Sindoor Video: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें आई सामने
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' में कम से कम 100 पाकिस्तानी आतंकी मारे जा चुके हैं

Operation Sindoor News Updates: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर भारत की तरफ से किए गए हमले के एक दिन बाद पड़ोसी देश में तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई आई है। अमेरिकी कंपनी Maxar Technologies की तरफ से ली गई तस्वीरों में दो आतंकी ठिकानों को नष्ट होते हुए दिखाया गया है। इसमें एक जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर है। जबकि दूसरा पंजाब प्रांत के मुरीदके में स्थित लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अड्डा शामिल है। सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में भारी तबाही दिख रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार 6 मई को देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ये सैन्य हमले किए गए।

बहावलपुर में भारतीय सेना ने मरकज सुभान अल्लाह को निशाना बनाया, जो 2015 से चालू है। यह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के ट्रेनिंग और विचारधारा का मुख्य केंद्र है। यह आतंकी संगठन का मुख्यालय है। यह आतंकी कैंप 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले सहित अन्य आतंकवादी गतिविधियों की JeM की योजना से जुड़ा हुआ है। मरकज में JeM प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, JeM के वास्तविक प्रमुख मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर, मौलाना अम्मार और मसूद अजहर के अन्य आतंकियों के घर शामिल हैं।

JeM नियमित रूप से अपने सदस्यों के लिए मरकज सुभान अल्लाह में हथियार और धार्मिक ट्रेनिंग आयोजित करता है। दूसरा टारगेट मुरीदके में मरकज तैयबा था, जिसे साल 2000 में स्थापित किया गया था। यह नांगल साहदान में LeT का सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनिंग सेंटर है। यह छात्रों को कट्टरपंथी बनाने के लिए उन्हें सशस्त्र जिहाद में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए तेजी से बढ़ते मैदान के रूप में काम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें