पाकिस्तान ने 1 जुलाई 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अध्यक्ष का पद संभाला। यह एक अस्थायी पद है, जो हर महीने बदलता रहता है और जुलाई के पूरे महीने इसकी कमान पाकिस्तान के पास होगी। जनवरी 2025 से 2026 तक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल की पीरियड में पहली बार पाकिस्तान UNSC के अध्यक्ष पद पर बैठा है। पाकिस्तान जनवरी 2025 में दो साल के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया था। 2013 के बाद यह पाकिस्तान की पहली अध्यक्षता है और आठवीं बार देश सुरक्षा परिषद में शामिल हुआ है।
