Get App

पाकिस्तान में अब जज भी नकली! फर्जी लॉ डिग्री लेकर 5 साल तक हाई कोर्ट में सुनाता रहा फैसले

जस्टिस तारिक महमूद जहांगीरी को दिसंबर 2020 में हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। लेकिन पिछले साल सितंबर से उन्हें न्यायिक काम करने से रोक दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि जहांगीरी को कई बार मौका दिया गया कि वह अपने असली दस्तावेज और लिखित जवाब पेश करें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:20 PM
पाकिस्तान में अब जज भी नकली! फर्जी लॉ डिग्री लेकर 5 साल तक हाई कोर्ट में सुनाता रहा फैसले
Pakistan Fake Judge: जस्टिस तारिक महमूद जहांगीरी को उनके पद से हटा दिया गया

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक जज कई सालों तक फैसले सुनाते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी लॉ की डिग्री ही फर्जी थी। इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने 23 फरवरी को 116 पन्नों का बड़ा फैसला जारी किया। इस फैसले में जस्टिस तारिक महमूद जहांगीरी को उनके पद से हटा दिया गया। कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी कानून की डिग्री शुरू से ही अमान्य थी। यानी उनकी जज के रूप में नियुक्ति भी कानूनी तौर पर गलत थी।

कैसे खुला राज?

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट को कराची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से असली रिकॉर्ड मिले। जांच में पता चला कि जहांगीरी के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी थे।

कोर्ट ने कहा कि उन्होंने 1988 में एक फर्जी नामांकन नंबर से परीक्षा दी थी। उस दौरान वह नकल करते पकड़े गए। 1989 में यूनिवर्सिटी ने उन्हें तीन साल के लिए बैन कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें