पाकिस्तान ने शुक्रवार को अटारी-वाघा बॉर्डर को फिर से खोल दिया और वहां फंसे अपने नागरिकों को वापस लेना शुरू कर दिया। पड़ोसी मुल्क ने गुरुवार को उस वक्त बॉर्डर पर अपने काउंटर बंद कर दिए, जब भारी मात्रा में पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ कर अपने देश लौटने का इंतजार कर रहे था। यह घटना पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को शॉर्ट टर्म वीजा पर देश छोड़ने के निर्देश के बाद हुई थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
