युद्ध में चौधरी बनने चला था पाकिस्तान, ईरान ने होर्मुज से लौटाया उसका जहाज, IRGC ने बताया- कंटेनर के पास नहीं थी अनुमति

US Iran War: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण यहां आवाजाही लगभग ठप हो गई है। बताया गया कि “SELEN” नाम का कंटेनर जहाज जरूरी नियमों का पालन नहीं कर पाया और उसके पास गुजरने की अनुमति भी नहीं थी, इसलिए ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने उसे वापस भेज दिया

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
US Iran War: ईरान ने होर्मुज से लौटाया पाकिस्तान का जहाज (FILE PHOTO)

ईरान ने पाकिस्तान के कराची जा रहे एक जहाज को वापस लौटा दिया, क्योंकि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति नहीं मिली थी। यह जानकारी काबुल में ईरानी दूतावास ने दी। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से लगभग 20% तेल और गैस का व्यापार होता है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण यहां आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

बताया गया कि “SELEN” नाम का कंटेनर जहाज जरूरी नियमों का पालन नहीं कर पाया और उसके पास गुजरने की अनुमति भी नहीं थी, इसलिए ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने उसे वापस भेज दिया।

बयान में कहा गया है, "कानूनी प्रोटोकॉल का पालन न करने और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति न होने के कारण IRGC नौसेना ने कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेज दिया।"


इसमें कहा गया है, "इस जलमार्ग से किसी भी जहाज के गुजरने के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के समुद्री प्राधिकरण के साथ पूरा कॉर्डिनेशन जरूरी है।"

ईरान ने साफ कहा है कि इस रास्ते से गुजरने के लिए उसके समुद्री अधिकारियों से पूरी अनुमति लेना जरूरी है। बाद में IRGC ने भी पुष्टि की कि जहाज ने नियमों का पालन नहीं किया था।

रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसिरी ने कहा कि स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति न लेने के कारण जहाज को वापस भेज दिया गया था, और उन्होंने कहा कि अब जहाजों को ईरानी समुद्री अधिकारियों के साथ आवागमन का समन्वय करना होगा।

ईरान अब इस रास्ते से गुजरने वाले कुछ जहाजों से करीब 20 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपए) तक फीस लेने की योजना बना रहा है। उसका कहना है कि यह उसके नियंत्रण और ताकत को दिखाता है, खासकर अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे तनाव के बीच।

ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन उन देशों के लिए नहीं जो ईरान के खिलाफ काम करते हैं।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम एक इतिहास रचने वाले राष्ट्र की इच्छा के विरुद्ध हताशा दर्शाता है। धमकियां और आतंक केवल हमारी एकता को मजबूत करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट उन लोगों को छोड़कर सभी के लिए खुला है, जो हमारी धरती का उल्लंघन करते हैं। हम युद्ध के मैदान में इन बेबुनियाद धमकियों का दृढ़ता से सामना करेंगे।”

28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों में ईरान द्वारा किए गए जवाबी हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने पर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया था।

Kuwait Airport Attack: कुवैत एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, ईरान ने ड्रोन से किया फ्यूल टैंक पर हमला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।