पाकिस्तान इकलौता ऐसा देश है, जो हार के बाद भी अपने अधिकारियों को प्रमोट करता है। भारत के साथ हालिया संघर्ष में भी मुंह की खाने के बाद बावजूद अब ये खबर आई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मंगलवार को प्रमोशन देकर फील्ड मार्शल बना दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत के साथ हालिया संघर्ष में सशस्त्र बलों का "सफलतापूर्वक" नेतृत्व करने के लिए मुनीर का प्रमोशन किया गया है।
