London News: पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो से पाकिस्तान के ग्रूमिंग गैंग की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। 16 साल की एक सिख लड़की को 30 वर्षीय एक पाकिस्तानी शख्स ने बहला-फुसलाकर अपने फ्लैट में ले गया। फिर 6 दूसरे पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। इसकी खबर मिलते ही सिख समुदाय के 200 से अधिक लोग बच्ची को वापस लाने के लिए उसके फ्लैट पर धावा बोल दिया और लड़की को बचा लिया। पाकिस्तान का ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव रहता है। उसके सदस्य छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाते हैं।
