PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया दौरे के दूसरे दिन रविवार (8 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने इब्राहिम से वार्ता के बाद कहा, "आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है कि कोई दोहरा मापदंड नहीं है। इससे कोई समझौता नहीं है।" पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सामूहिक मत है कि आज की चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार करना आवश्यक है। PM ने कहा, "हम आसियान के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
