Get App

Ram Mandir: त्रिनिदाद और टोबैगो में बनेगा विशाल राम मंदिर, कैरेबियाई धरती पर 'मिनी अयोध्या' बनाने का है प्लान

Trinidad and Tobago Ram Temple: यह अमेरिका महाद्वीप के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं राष्ट्रीय जीवन में गहरी रची-बसी हैं। यही कारण है कि त्रिनिदाद और टोबैगो को लंबे समय से 'रामायण कंट्री' के रूप में जाना जाता रहा है, जहां भारतीय संस्कृति की जड़ें मजबूत है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 3:07 PM
Ram Mandir: त्रिनिदाद और टोबैगो में बनेगा विशाल राम मंदिर, कैरेबियाई धरती पर 'मिनी अयोध्या' बनाने का है प्लान
करीब 15 लाख की कुल आबादी वाले इस जुड़वां द्वीप राष्ट्र में साढ़े तीन लाख से अधिक हिंदू रहते हैं

Ram Mandir in Trinidad and Tobago: कैरेबियाई सागर में स्थित छोटा, लेकिन सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश त्रिनिदाद और टोबैगो अब दुनिया के नक्शे पर एक नए धार्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है, जिसे सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। यह पहल कैरेबियाई क्षेत्र में हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का एक बड़ा कदम है।

त्रिनिदाद और टोबैगो को क्यों कहा जाता है 'रामायण कंट्री'?

करीब 15 लाख की कुल आबादी वाले इस जुड़वां द्वीप राष्ट्र में साढ़े तीन लाख से अधिक हिंदू निवास करते हैं। यह अमेरिका महाद्वीप के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जहां हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं राष्ट्रीय जीवन में गहरी रची-बसी हैं। यही कारण है कि त्रिनिदाद और टोबैगो को लंबे समय से 'रामायण कंट्री' के रूप में जाना जाता रहा है, जहां भारतीय संस्कृति की जड़ें मजबूत है।

सरकार का है 'मिनी अयोध्या' बनाने का विजन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें