Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला, दागे 537 ड्रोन और मिसाइल; 6 लोग घायल

यूक्रेन की एयरफोर्स का कहना है कि रूस की ओर से रात भर में 537 हवाई हथियार दागे गए। इनमें 477 ड्रोन और डेकॉयज, 60 मिसाइलें शामिल हैं। हमले के दौरान मध्य चेर्कासी क्षेत्र में एक बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। लवीव क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया

अपडेटेड Jun 29, 2025 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
जंग की शुरुआत से अब तक यूक्रेन ने अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान खो दिया। (File Photo)

रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस ने पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य यूक्रेन पर रात भर सैकड़ों ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल दागे। इस हमले से घरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन की एयरफोर्स का कहना है कि रूस की ओर से रात भर में 537 हवाई हथियार दागे गए। इनमें 477 ड्रोन और डेकॉयज, 60 मिसाइलें शामिल हैं। यूक्रेनी सेना इनमें से 249 को मार गिराने में सफल रही। 226 को इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के जरिए बेअसर कर दिया गया। रूस और यूक्रेन के युद्ध का यह तीसरा साल है। जंग की शुरुआत से अब तक यूक्रेन ने अपना तीसरा F-16 लड़ाकू विमान खो दिया।

कहां सुने गए धमाके


यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात ने इसे देश पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया कि धमाकों की आवाजें लवीव, पोल्टावा, मायकोलाइव, निप्रोपेट्रोव्स्क और चेर्कासी क्षेत्रों में सुनी गईं। हमले के दौरान मध्य चेर्कासी क्षेत्र में एक बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। हमले में 3 बहुमंजिला इमारतें और एक कॉलेज क्षतिग्रस्त हो गए।

डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल पर एलॉन मस्क ने फिर सुनाई खरी-खोटी, बताया विनाशकारी; लाखों नौकरियां कर देगा खत्म

अधिकारियों का कहना है कि दक्षिणी यूक्रेनी मायकोलाइव और मध्य निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों में औद्योगिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। बचाव दल निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं। लवीव क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।