Get App

Tanzania : भारी हिंसा के बीच सामिया सुलुहू हसन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, हिंसा में 700 लोगों के मरने का दावा

Tanzania Violence: अफ्रीकी देश तंजानिया में हुए आम चुनाव के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिस वजह से पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। तंजानिया की मुख्य विपक्षी पार्टी चाडेमा ने दावा किया है कि देश भर में तीन दिनों तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों में करीब 700 लोग मारे गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 5:46 PM
Tanzania : भारी हिंसा के बीच सामिया सुलुहू हसन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, हिंसा में 700 लोगों के मरने का दावा
राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को राष्ट्रपति चुनाव में फिर से विजेता घोषित किया गया है।

Tanzania Violence : तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को राष्ट्रपति चुनाव में फिर से विजेता घोषित किया गया है। हाल के दिनों में देश में हुए तनाव और हिंसा के बीच उन्हें एक और कार्यकाल मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सामिया ने करीब 98% वोट हासिल किए। बुधवार को हुए चुनाव में कुल 32 लाख वोट पड़े थे, जिनमें लगभग सभी वोट उन्हें मिले। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने इस चुनाव को लेकर चिंता जताई हैउनका कहना है कि चुनाव में पारदर्शिता की कमी रही और बड़े स्तर पर हिंसा हुई, जिसमें कथित तौर पर सैकड़ों लोग मारे गए और कई घायल हुए।

हिंसा में 700 लोगों के मौत का दावा 

अफ्रीकी देश तंजानिया में हुए आम चुनाव के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिस वजह से पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। तंजानिया की मुख्य विपक्षी पार्टी चाडेमा ने दावा किया है कि देश भर में तीन दिनों तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों में करीब 700 लोग मारे गए हैं।

सामिया सुलुहू हसन ने जीता चुनाव 

देश-भर में इंटरनेट बंद होने के कारण इस हिंसा में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। सरकार हालात को कम गंभीर दिखाने की कोशिश कर रही है और अशांति रोकने के लिए कर्फ्यू भी बढ़ा दिया गया है। शनिवार सुबह नतीजे जारी करते हुए चुनाव आयोग प्रमुख जैकब्स म्वाम्बेगेले ने कहा, “मैं सामिया सुलुहू हसन को चामा चा मापिंदुजी (CCM) पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की विजेता घोषित करता हूं।” उन्होंने बताया कि सामिया को लगभग 31.9 मिलियन वोट मिले, जो कुल वोटों का करीब 97.66% है। इस चुनाव में देश के 37.6 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 87% लोगों ने मतदान किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें