Get App

Donald Trump: 'रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे PM मोदी...', व्हाइट हाउस में दिवाली मनाते हुए ट्रंप ने किया फिर बड़ा दावा

Donald Trump: ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि उनके और पीएम मोदी के बीच न सिर्फ अच्छे रिश्ते हैं, बल्कि दोनों ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते देखना चाहते हैं। मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 9:35 AM
Donald Trump: 'रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे PM मोदी...', व्हाइट हाउस में दिवाली मनाते हुए ट्रंप ने किया फिर बड़ा दावा
ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर ऐसा दावा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। व्हाइट हाउस में दिवाली मनाते हुए, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और मोदी जी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से 'बहुत ज्यादा तेल' नहीं खरीदेगा। हालांकि, इस दावे के ठीक बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने तुरंत स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं।

ट्रंप ने पीएम मोदी से 'बातचीत' का दिया हवाला

ट्रंप ने अपने समर्थकों और पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि उनके और पीएम मोदी के बीच न सिर्फ अच्छे रिश्ते हैं, बल्कि दोनों ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते देखना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें