Pentagon: एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन के खर्चों ने सबको हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी और वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई से ठीक पहले पेंटागन ने लॉबस्टर, किंग क्रैब, महंगे स्टीक और विलासिता के सामानों पर $93 बिलियन यानी करीब 7.8 लाख करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
