Texas Floods: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर! 15 बच्चों समेत 50 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, पीएम मोदी ने जताया शोक

Texas Floods: टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस भीषण बाढ़ के कारण काउंटी में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि काउंटी में और भी मौतें दर्ज की जा सकती हैं। पीएम मोदी ने टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की जान जाने, खासकर बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Texas Floods: टेक्सास के एक प्राइवेट क्रिश्चियन समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 बच्चे अभी भी लापता हैं

Texas Floods: अमेरिकी राज्य टेक्सास के केर काउंटी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जिसमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 20 से अधिक बच्चे लापता हो गए हैं। ये बच्चे ग्वाडालूप नदी के किनारे समर कैंप में भाग लेने के लिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की जान जाने, खासकर बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की जान जाने, खासकर बच्चों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।"

रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टेक्सास के एक प्राइवेट क्रिश्चियन समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 बच्चे अभी भी लापता हैं। इस कैंप में लगभग 750 बच्चे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन और 500 से ज्यादा लोग कैंप के आसपास खोज अभियान चला रहे हैं। इस दौरान कई वयस्कों और बच्चों को बचाया गया है।

केर काउंटी के शेरिफ लैरी लेइथा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस भीषण बाढ़ के कारण काउंटी में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। लेइथा ने कहा कि उन्हें आशंका है कि काउंटी में और भी मौतें दर्ज की जा सकती हैं। केरविले सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने कहा कि हम अभी भी सक्रिय रूप से उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो बाहर हैं। उन्हें मदद की जरूरत है

स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे) नेशनल वेदर सर्विस ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। नदी के किनारे रहने वाले निवासियों और कैंप में रहने वालों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन अलर्ट भी भेजा है। सर्विस ने यह भी चेतावनी दी कि ग्वाडालूप नदी में पानी की एक और बड़ी लहर आगे बढ़ रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति और घातक हो सकती है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि ग्वाडालूप नदी का जलस्तर केर काउंटी में रातों रात रात 7.5 फीट (लगभग 2.3 मीटर) से बढ़कर लगभग 30 फीट तक पहुंच गया है। ऑनलाइन वीडियो में देखा जा सकता है कि काउंटी में ग्वाडालूप नदी के तेजी से बढ़ने के कारण कारें, कैंपर और मोबाइल घर बह गए।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक्स पर कहा कि राज्य बाढ़ से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता तत्काल लोगों की जान बचाना है। अभी तक मध्य टेक्सास में पांच लाख से अधिक लोग फ्लैश फ्लड चेतावनी के दायरे में थे।


ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra NC Classic: नीरज चोपड़ा बने एनसी क्लासिक के पहले सीजन के चैंपियन, माता-पिता की मौजूदगी में खिताब की लगाई हैट्रिक

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ इतनी तेजी से आई कि प्रशासन को लोगों को पहले से चेतावनी देने का मौका ही नहीं मिलाउन्होंने कहा, "ये सब कुछ 2 घंटे से भी कम समय में हुआ, और रडार सिस्टम से भी इतनी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई थी"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।