Get App

Trump Tariff: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका लगाएगा 500% तक का टैरिफ, निशाने पर भारत और चीन

US Tariffs: रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप के साथ बैठक के बाद जानकारी दी कि यह बिल राष्ट्रपति को अभूतपूर्व शक्तियां देगा। रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदने वाले देशों से आयात होने वाले सभी सामानों पर 500% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 11:48 AM
Trump Tariff: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका लगाएगा 500% तक का टैरिफ, निशाने पर भारत और चीन
अगर रूस 50 दिनों के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो ये कड़े प्रतिबंध लागू हो जाएंगे

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे विधेयक को हरी झंडी दे दी है, जो रूस से व्यापार जारी रखने वाले देशों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। 'सेंक्शनिंग ऑफ रशिया एक्ट 2025' नाम के इस बिल का उद्देश्य रूस के राजस्व स्रोतों को खत्म कर उसे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना है। इसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इस बिल से विशेष रूप से भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश प्रभावित होंगे।

500% टैरिफ की चेतावनी

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप के साथ बैठक के बाद जानकारी दी कि यह बिल राष्ट्रपति को अभूतपूर्व शक्तियां देगा। रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदने वाले देशों से आयात होने वाले सभी सामानों पर 500% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। ग्राहम ने इसे एक 'लीवरेज' बताया है, ताकि भारत और चीन जैसे बड़े खरीदार रूसी तेल छोड़कर अमेरिकी या अन्य विकल्पों की ओर मुड़ें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें