Get App

Trump Tariff Impact: Ray-Ban के चश्मे से लेकर कॉफी कैप्सूल और विग तक, अमेरिकियों के लिए कई चीजों के दाम में हो सकता है भारी इजाफा

चीन दुनिया का सबसे बड़ा विग प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर है। अमेरिका लंबे समय से इसका प्राइमरी मार्केट रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 प्रतिशत का नया रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है। सेहत के प्रति जागरूक अमेरिकियों के लिए ओरा स्मार्ट रिंग्स की कीमत बढ़ सकती है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 10:24 AM
Trump Tariff Impact: Ray-Ban के चश्मे से लेकर कॉफी कैप्सूल और विग तक, अमेरिकियों के लिए कई चीजों के दाम में हो सकता है भारी इजाफा
रे-बैन सनग्लासेज अमेरिका में काफी महंगे हो सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर से इंपोर्ट पर लगाए गए भारी भरकम टैरिफ से शैंपेन, परमेसन और फेरारी की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही गई। लेकिन अमेरिकियों की जेब पर टैरिफ का असर लग्जरी कारों और स्पेशलिस्ट फूड जैसी चीजों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं आगे है। शनिवार से 10 प्रतिशत का बेस टैरिफ लागू हो गया है। अब सुपरमार्केट के रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर जूतों, ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर सेक्स टॉयज तक हर चीज के मैन्युफैक्चरर्स और सप्लायर्स को यह पता लगाना होगा कि इस अतिरिक्त लागत का कितना हिस्सा ग्राहकों पर डालना है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में अमेरिका के कुछ ऐसे इंपोर्ट्स के बारे में बताया गया है, जो अब ट्रंप के नए टैरिफ के चलते महंगे हो सकते हैं।

Ray-Ban के सनग्लासेज और आईग्लासेज

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के रे-बैन एविएटर उनके लुक का एक अभिन्न हिस्सा थे। ज्यादातर एविएटर इटली की माउंटेन रेंज डोलोमाइट्स पर एक छोटे से पहाड़ी गांव में प्रोड्यूस किए जाते हैं। यहीं से उन्हें अमेरिका सहित दुनिया भर में भेजा जाता है। लग्जरी ब्रांड रे-बैन की मालिक फ्रेंच-इटैलियन कंपनी EssilorLuxottica SA है। यह आईवियर सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। साल 2024 में उत्तरी अमेरिका में इसकी बिक्री लगभग 12 अरब यूरो थी। अब जब नए रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत यूरोपीय संघ पर 9 अप्रैल से 20 प्रतिशत की दर लागू होने वाली है तो रे-बैन सनग्लासेज और आईग्लासेज अमेरिका में काफी महंगे हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें