Get App

Russia-Ukraine War: 'युद्ध खत्म करने का समझौता 90% तैयार', जेलेंस्की का नए साल पर शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा कर रखा है और वह पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण की मांग कर रहा है। हालांकि, जेलेंस्की ने रूस को किसी भी तरह की जमीन देने से साफ इनकार किया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 9:14 AM
Russia-Ukraine War: 'युद्ध खत्म करने का समझौता 90% तैयार', जेलेंस्की का नए साल पर शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान
लेंस्की ने स्वीकार किया कि करीब 4 साल के युद्ध से देश थक चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आत्मसमर्पण कर देंगे

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के पांचवें कैलेंडर वर्ष में प्रवेश करते ही शांति की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नए साल के अपने संबोधन में इसे लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस के साथ युद्ध खत्म करने का समझौता 90% तैयार हो चुका है। हालांकि, उन्होंने ये चेतावनी भी दी कि शेष 10% ही शांति का असली भाग्य और यूक्रेन का भविष्य तय करेगा। जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि करीब 4 साल के युद्ध से देश थक चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आत्मसमर्पण कर देंगे।

'शांति चाहिए, लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं'

जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम और सोशल मीडिया हैंडल पर यूक्रेन के रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, 'शांति समझौता 90% तैयार है, लेकिन बाकी बचा 10% केवल नंबर नहीं हैं। यही 10% तय करेगा कि यूक्रेन और यूरोप का भविष्य क्या होगा।' उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा, 'क्या हम शांति चाहते हैं? हां। क्या किसी भी कीमत पर? बिल्कुल नहीं। हमें युद्ध का अंत चाहिए, यूक्रेन का अंत नहीं।' जेलेंस्की का मानना है कि कोई भी समझौता तब तक बेकार है जब तक यूक्रेन को भविष्य के हमलों से बचाने के लिए पुख्ता सुरक्षा गारंटी न मिले।

क्या है विवाद का मुख्य मुद्दा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें