Get App

Underwater Train: सागर की छाती पर मुंबई से दुबई चलेगी ट्रेन, सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा पूरा

Underwater Train: संयुक्त अरब अमीरात का शहर दुबई की चकाचौंध से पूरी दुनिया आकर्षित होती है। बहुत से लोग इस शहर में बसना चाहते हैं। मुंबई से दुबई की फ्लाइट भी खचाखच भरी रहती है। इसबीच दुबई की एक कंपनी ने मुंबई से दुबई के लिए पानी के भीतर ट्रेन चलाने की तैयारी की है। हालांकि अभी कंपनी को मंजूरी मिलना बाकी है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 10:59 AM
Underwater Train: सागर की छाती पर मुंबई से दुबई चलेगी ट्रेन, सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा पूरा
Underwater Train: मुंबई से दुबई के पानी के भीतर चलने वाली ट्रेन की स्पीड 1000 किमी प्रति घंटा होगी।

मुंबई से दुबई का सफर अब बेहद आसान हो गया है। सिर्फ 2 घंटे में यह सफर पूरा हो जाएगा। यह कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सलाहकार ब्यूरो लिमिटेड की योजना के अनुसार, दुबई और मुंबई के बीच अंडर वाटर रेल लिंक प्रस्ताव भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो साल 2030 तक पानी के भीतर मुंबई से दुबई के लिए ट्रेन चलने लगेगी। कहा जा रहा है कि यह प्रस्ताव दो साल पहले भी भेजा गया था। लेकिन इस पर कोई अपडेट नहीं आया। अब यह प्रस्ताव फिर से सुर्खियों में आया है।

भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर सचमुच रोमांचक होने वाला है। इस ट्रेन की स्पीड 600 किमी/घंटे से 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है। यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है, और इसे लेकर बड़े निवेश और तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन

नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले एक यूट्यूब अकाउंट ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि रेल लिंक बनने के बाद कैसा नजर आएगा। हालांकि, इसकी बेहद कठिन इंजीनियरिंग जरुरतों के कारण इस प्रोजेक्ट पर अरबों डॉलर खर्च होंगे। जिसके लिए तगड़ा निवेश की जरूरत है। इस अंडरवाटर रेल लिंक को हवाई सफर के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही और माल ढुलाई में आसानी होगी। इससे भारत और UAE के बीच कच्चे तेल को लाना आसान हो देगा। जिससे कारोबारी संबंधों को मजबूती मिलेगी। अगर इ,स प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो साल 2030 तक आम आदमी पानी के भीतर ट्रेन का मजा ले सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें