Get App

Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई भीषण गोलीबारी में 2 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल; ट्रंप ने जताया दुख

US Brown University Shooting: ब्राउन यूनिवर्सिटी ने शाम 4:22 बजे एक 'एक्टिव शूटर' की चेतावनी जारी की और छात्रों को दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और छिपकर रहने का निर्देश दिया। मेयर ब्रेट स्माइली ने पुष्टि की कि घायल आठ पीड़ितों की हालत 'नाजुक लेकिन स्थिर' है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 8:32 AM
Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई भीषण गोलीबारी में 2 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल; ट्रंप ने जताया दुख
गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया, जिसके बाद पूरे कैंपस को सील कर दिया गया

US Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग और भौतिकी डिपार्टमेंट में रविवार तड़के एक बंदूकधारी ने फायर झोंक दिया। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया, जिसके बाद पूरे कैंपस को सील कर दिया गया। गोलीबारी बारस एंड हॉली बिल्डिंग के अंदर हुई, जहां घटना के समय कई परीक्षाएं होनी थी।

प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने पुष्टि की कि घायल आठ पीड़ितों की हालत 'नाजुक लेकिन स्थिर' है, जबकि आइवी लीग कैंपस के छात्रों से 'शेल्टर इन प्लेस' का आग्रह किया गया है।

ब्राउन यूनिवर्सिटी ने शाम 4:22 बजे एक 'एक्टिव शूटर' की चेतावनी जारी की और छात्रों को दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और छिपकर रहने का निर्देश दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पुलिस, संघीय एजेंटों और आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फुटपाथ पर कपड़े और खून पड़ा था।

ट्रंप ने बताया 'भयानक वारदात'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें