अमेरिका ने जब्त किया रूस का झंडा लगा हुआ तेल टैंकर, दो हफ्तों से कर रहा था पीछा

रूस के सरकारी न्यूज चैनल RT ने टैंकर की ओर आते हुए एक हेलीकॉप्टर की दो धुंधली तस्वीरें जारी कीं और बताया कि एक ऑपरेशन चल रहा है। रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया कि अमेरिकी सेनाएं जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका ने जब्त किया रूस का झंडा लगा हुआ तेल टैंकर

अमेरिका ने नॉर्थ सी में एक तेल टैंकर- मरीनरी को जब्त कर दिया है, जिस पर रूस का झंडा लगा है। बड़ी बात ये है कि US नेवी इस तेल टैंकर का पिछले दो हफ्तों से पीछा कर रही थी। इस दौरान मॉस्को ने नेवी तैनात करके जहाज की सुरक्षा करने की कोशिश की थी। अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमान ने X पर एक बयान जारी कर इस ऑपरेशन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि न्याय विभाग, गृह सुरक्षा विभाग और रक्षा विभाग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए टैंकर को जब्त कर लिया है।

बयान में कहा गया, "यह जब्ती कार्रवाई राष्ट्रपति (POTUS) की उस घोषणा का समर्थन करती है, जिसका उद्देश्य उन प्रतिबंधित जहाजों को निशाना बनाना है, जो वेस्टर्न हेमिस्फीयर की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं। यह ऑपरेशन होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने रक्षा विभाग के सहयोग से किया। इससे साफ होता है कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार ने मिलकर पूरी ताकत से कार्रवाई की है।"

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि जब US कोस्ट गार्ड ने मेरिनेरा जहाज पर चढ़कर तलाशी ली, तब उसके आसपास कोई रूसी जहाज मौजूद नहीं था। इससे अमेरिकी और रूसी सेनाओं के बीच संभावित टकराव टल गया।


रूस के सरकारी न्यूज चैनल RT ने टैंकर की ओर आते हुए एक हेलीकॉप्टर की दो धुंधली तस्वीरें जारी कीं और बताया कि एक ऑपरेशन चल रहा है। रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया कि अमेरिकी सेनाएं जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं।

इस टैंकर का असली नाम- Bella 1 है, जिस पर 2024 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में इसका नाम बदलकर मरीनरा कर दिया गया। यह टैंकर ईरान से वेनेजुएला जा रहा था।

इस कार्रवाई से पहले कई दिनों से जहाज पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी वाले कई विमान जहाज के ऊपर उड़ते देखे गए थे, जिनमें आइसलैंड में अमेरिकी ठिकानों के विमान भी शामिल थे। ब्रिटिश संसाधन भी इसमें शामिल थे।

यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी सेना ने टैंकर को रोकने की कोशिश की है। दिसंबर में, चालक दल ने कथित तौर पर वेनेजुएला के पास एक टैंकर पर चढ़ने की कोशिश को विफल कर दिया था।

साम दाम दंड भेद... वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की तैयारी में हैं ट्रंप!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।