Get App

Tahawwur Rana: 26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला

तहव्वुर राणा को 2009 में अमेरिका में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर डेनमार्क के अखबार जाइलैंड्स-पोस्टेन पर हमले की साजिश रचने का आरोप भी था, जो नाकाम रही। इसके अलावा, उसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहयोग देने का दोषी भी पाया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 10:21 PM
Tahawwur Rana: 26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है

Tahawwur Rana : 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी कोर्ट ने उसकी भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। इस तरह अब उसको भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब राणा को भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है, जहां उस पर निर्दोष लोगों की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा चलेगा।

26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा आएगा भारत

बता दें कि तहव्वुर राणा को 2009 में अमेरिका में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर डेनमार्क के अखबार जाइलैंड्स-पोस्टेन पर हमले की साजिश रचने का आरोप भी था, जो नाकाम रही। इसके अलावा, उसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहयोग देने का दोषी भी पाया गया था। अमेरिका में सजा पूरी करने के बाद भारत ने राणा के प्रत्यर्पण की मांग की थी, ताकि उस पर 2008 के मुंबई हमलों में भूमिका को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा सके। फरवरी 2025 में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी और उसे “दुनिया के सबसे खतरनाक साजिशकर्ताओं में से एक” बताया था।

मुंबई हमले में तहव्वुर राणा का हाथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें