Get App

Trump टैरिफ का असर: Volkswagen का 40% गिरा मुनाफा, 7000 कर्मचारियों की छंटनी

Volkswagen layoffs: यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता Volkswagen की कारोबारी हालत काफी खराब हो रही है। कंपनी का मुनाफा 40% गिर गया है और उसने करीब 7,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। ट्रंप की टैरिफ नीति, बढ़ती लागत और कमजोर EV बिक्री ने हालत और बिगाड़ दी है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 30, 2025 पर 9:58 PM
Trump टैरिफ का असर: Volkswagen का 40% गिरा मुनाफा, 7000 कर्मचारियों की छंटनी
Volkswagen की अमेरिका में एक फैक्ट्री है, लेकिन अधिकतर गाड़ियां यूरोप या मैक्सिको से भेजी जाती हैं, जो अब महंगी पड़ रही हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 

Volkswagen layoffs: जर्मनी की मशहूर कार कंपनी Volkswagen की हालत काफी खराब नजर आ रही है। कंपनी अपने करीब 7,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। इस दिग्गज कार कंपनी का मुनाफा लगातार दबाव में है, जिसके चलते वह बड़े पैमाने पर कॉस्ट-कटिंग कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से भी Volkswagen के मुनाफे पर तगड़ी चोट पहुंची है और अमेरिका में उसकी कारोबारी संभावनाएं भी धूमिल हुई हैं।

Volkswagen के फाइनेंस चीफ (CFO) आर्नो एंटलिट्ज ने बुधवार को कहा, 'हमने खर्चों में कटौती के जो फैसले लिए हैं, उन्हें पूरी ताकत से लागू किया जा रहा है।"

Volkswagen का मुनाफा 40% गिरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें