Get App

क्या करती है Astronomer, जिसके CEO एंडी बायरन कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR हेड संग फरमा रहे थे इश्क

न्यूयॉर्क स्थित स्टार्टअप एस्ट्रोनॉमर साल 2018 में शुरू हुआ था। यह कंपनी डेटा ऑर्केस्ट्रेशन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है। अच्छे डेटा ऑर्केस्ट्रेशन के बिना, बेस्ट AI मॉडल भी विफल हो जाते हैं। एस्ट्रोनॉमर ने 37.5 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 4:54 PM
क्या करती है Astronomer, जिसके CEO एंडी बायरन कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR हेड संग फरमा रहे थे इश्क
कहा जा रहा है कि एस्ट्रोनॉमर के कस्टमर्स में एपल, फोर्ड और उबर जैसी कंपनियां शामिल हैं।

एस्ट्रोनॉमर, वह नाम जो कुछ वक्त पहले तक केवल टेक इंडस्ट्री में ही जाना जाता था। लेकिन आज यह हर तरफ चर्चा में है। इसके सुर्खियां बनने की वजह है एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन का तथाकथित अफेयर। हुआ यूं कि बुधवार को अमेरिका के बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में कोल्डप्ले के लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान क्रिस मार्टिन ने दर्शकों को क्लासिक 'किस कैम' (Kiss Cam) गेम से जोड़ने का फैसला किया। जैसे ही कैमरा हजारों फैन्स पर घूमा, यह अचानक बायरन और उनकी कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर क्रिस्टिन कैबोट पर जा रुका। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे।

इस क्लिप ने उनके 'सीक्रेट रिलेशन' को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। बायरन, क्रिस्टीन को पीछे से पकड़ते नजर आए। लेकिन जैसे ही दोनों को कैमरे का अंदाजा हुआ, क्रिस्टीन उनका हाथ छुड़ाकर अलग होते नजर आती हैं। बता दें कि बायरन शादीशुदा हैं। इस वाकये के बाद अमेरिकी स्टार्टअप एस्ट्रोनॉमर अचानक से काफी चर्चित हो गया है।

एस्ट्रोनॉमर क्या करती है?

न्यूयॉर्क स्थित स्टार्टअप एस्ट्रोनॉमर साल 2018 में शुरू हुआ था। यह कंपनी डेटा ऑर्केस्ट्रेशन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है, जो मूल रूप से AI और एनालिटिक्स टूल्स के पीछे की संरचना है। AI तभी भरोसेमंद कहलाता है, जब फीड किया जाने वाला डेटा साफ, सटीक और अच्छी तरह से मैनेज्ड हो। यहीं पर एस्ट्रोनॉमर का रोल शुरू होता है। एस्ट्रोनॉमर ऐसे टूल बनाती है जो अपाचे एयरफ्लो के साथ काम करते हैं। एयरफ्लो एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल डेटा इंजीनियर वर्कफ्लो को शेड्यूल, मॉनिटर और मैनेज करने के लिए करते हैं। आसान भाषा में कहें तो एयरफ्लो, कारोबारों को सही समय पर सही जगह पर सही डेटा फ्लो सुनिश्चित करने में मदद करता है, और एस्ट्रोनॉमर इस अनुभव का एक एंटरप्राइज-लेवल का वर्जन उपलब्ध कराती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें