Ricky Gill: भारतीय मूल के अमेरिकी सलाहकार रंजीत 'रिकी' सिंह गिल इन दिनों अंतरराष्ट्रीय गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में दक्षिण व मध्य एशिया के सीनियर डायरेक्टर रिकी गिल को 'डिस्टिंग्विश्ड एक्शन अवार्ड' से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान इस साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की बातचीत में उनकी कथित भूमिका के लिए दिया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।
