Get App

कौन हैं शेखा महरा? दुबई की राजकुमारी, इंस्टाग्राम पर पति को दिया तलाक दिया, अब रैपर फ्रेंच मोंटाना से की सगाई

Who is Sheikha Mahra: फ्रेंच मोंटाना के प्रतिनिधि ने TMZ को सगाई की जानकारी देते हुए बताया कि जून में इस इवेंट के दौरान ही कपल ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की शादी की तारीख और उससे जुड़ी बाकी जानकारियाँ फिलहाल तय की जा रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 7:50 PM
कौन हैं शेखा महरा? दुबई की राजकुमारी, इंस्टाग्राम पर पति को दिया तलाक दिया, अब रैपर फ्रेंच मोंटाना से की सगाई
दुबई की राजकुमारी शेखा महरा

मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की प्रिंसेस शेखा महरा की सगाई हो गई है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 साल के फ्रेंच मोंटाना और 31 साल की शेखा महरा ने जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था। यह खबर ठीक उसी समय आई है, जब टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की सगाई की घोषणा भी हुई है।

फ्रेंच मोंटाना के प्रतिनिधि ने TMZ को सगाई की जानकारी देते हुए बताया कि जून में इस इवेंट के दौरान ही कपल ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की शादी की तारीख और उससे जुड़ी बाकी जानकारियाँ फिलहाल तय की जा रही हैं।

कौन हैं प्रिंसेस शेखा महरा?

महरा, संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। एमिरेट्स वुमन के मुताबिक, वह समाजसेवा और परोपकारी कामों के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें घोड़ों और घुड़सवारी का बड़ा शौक भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें