Get App

Zohran Mamdani: भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, चुनाव जीत रच दिया इतिहास

New York City Mayor Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। वह वर्तमान में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताते हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 9:31 AM
Zohran Mamdani: भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, चुनाव जीत रच दिया इतिहास
ममदानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा के भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं

New York City Mayor Zohran Mamdani: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने बुधवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय ममदानी ने इस निर्णायक मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को हरा दिया। इस जीत के साथ ममदानी न केवल न्यूयॉर्क सिटी के सबसे कम उम्र के मेयर में से एक बनेंगे, बल्कि वह शहर के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई (भारतवंशी) और पहले अफ्रीका में जन्मे मेयर होंगे।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क सिटी में हुआ। वह वर्तमान में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं और खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताते हैं। वह प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा के भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं।  वह पहले एक अपेक्षाकृत कम चर्चित स्टेट लॉमेकर थे, जिन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में क्युओमो को हराकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था।

मेयर के रूप में ममदानी ने किए है कई बड़े वादे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें