Get App

Agri Tips: आम के फूल झड़ रहे हैं? ये उपाय बदल देगा आपकी किस्मत

Mango Tree Care Tips: आम के पेड़ों में बौर आने का समय बेहद नाजुक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में बदलाव, बारिश या कीटों का हमला फूलों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे फल लगना रुक जाता है। ऐसे में ग्रामीण किसान पारंपरिक और घरेलू उपाय अपनाकर फसल की सुरक्षा करते हैं और अच्छी पैदावार सुनिश्चित करते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:47 PM
Agri Tips: आम के फूल झड़ रहे हैं? ये उपाय बदल देगा आपकी किस्मत
Mango Tree Care Tips: तेज हवा या बारिश से बचाने के लिए किसान मल्चिंग करते हैं

बागेश्वर के पर्यावरणविद किशन मलड़ा के अनुसार, आम के पेड़ों में बौर आने का समय बेहद नाजुक और अहम माना जाता है। इसी चरण पर तय होता है कि पेड़ पर फल कितनी मात्रा में लगेंगे। इस दौरान मौसम का जरा सा भी बदलाव, जैसे तेज हवा चलना, अचानक बारिश होना या तापमान का ऊपर-नीचे होना, सीधे बौर को प्रभावित कर सकता है। कई बार फूल कमजोर होकर झड़ जाते हैं, जिससे फल बनने की संभावना काफी कम हो जाती है।

यही कारण है कि इस समय किसानों को पेड़ों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है, जबकि सही समय पर ध्यान देने से अच्छी पैदावार मिल सकती है। इसलिए इस अवधि में सतर्क रहना ही सबसे जरूरी होता है

रोजाना निगरानी है जरूरी

गांव के किसान सुबह-शाम पेड़ों का निरीक्षण करते हैं। जैसे ही किसी रोग या कीट का हल्का सा संकेत मिलता है, तुरंत देसी उपाय अपनाए जाते हैं। इससे पेड़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ज्यादा फल लगने की उम्मीद बनी रहती है।

फंगस से बचाने का देसी तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें