Get App

Trigrahi Yog 2025: 16 नवंबर को इस राशि में बनेगी तीन ग्रहों की तिकड़ी, जानें किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Trigrahi Yog 2025: 48 घंटे बाद सूर्य के तुला से निकल कर वृश्चिक राशि में पहुंचने से तीन ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने वाला है। इस स्थिति से पांच राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और क्या बदलाव इनके जीवन में आएंगे?

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 8:00 AM
Trigrahi Yog 2025: 16 नवंबर को इस राशि में बनेगी तीन ग्रहों की तिकड़ी, जानें किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य
सूर्य देव भी तुला राशि से निकल कर 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

Trigrahi Yog 2025: ग्रहों की स्थिति और उनके द्वारा मित्र या शत्रु ग्रहों के साथ संयोग का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। ऐसा ही एक संयोग 48 घंटे के बाद वृश्चिक राशि में बनने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही बुध और मंगल अस्त अवस्था में हैं। सूर्य देव भी तुला राशि से निकल कर 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह वृश्चिक राशि में ग्रहों की तिकड़ी बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से कई राशियें के भाग्य का उदय होगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और त्रिग्रही योग से इनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के मजबूत योग बनेंगे। आदित्य-मंगल योग के प्रभाव से अचानक धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए यह अवधि नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार दिखेगा और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपके पक्ष में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में मजबूती आएगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे घरेलू जीवन भी खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यात्रा और करियर से जुड़े अवसर बढ़ेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ समय बेहद अच्छा बीतेगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को करियर में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। सूर्य के गोचर का प्रभाव किसी बड़े डील या महत्वपूर्ण काम के फाइनल होने के रूप में दिख सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें