Budget Exclusive : इस बार के बजट में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। छोटे कारोबारियो को सस्ती ब्याज और आसान शर्तों पर कर्ज के लिए नई स्कीम आ सकती है। साथ ही प्रीपेड मर्चेंट कमर्शियल वॉलेट (Merchant Wallet) का भी एलान हो सकता है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि इस बार के बजट में MSMEs को बजट बूस्टर डोज मिल सकता है। बजट में MSMEs के लिए खास एलान संभव है। छोटे-मझोले कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
