Get App

Budget 2025: क्या ₹20 लाख तक की आय पर 20% इनकम टैक्स का मिलेगा तोहफा? स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट बढ़ने की उम्मीद

Budget 2025-26: EY के चीफ पॉलिसी एडवायजर डीके श्रीवास्तव का कहना है कि आगामी बजट में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स को कम करने और अधिक पूंजीगत खर्च एलोकेट करने जैसे घरेलू फैक्टर्स पर फोकस करने की जरूरत है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 1:51 PM
Budget 2025: क्या ₹20 लाख तक की आय पर 20% इनकम टैक्स का मिलेगा तोहफा? स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट बढ़ने की उम्मीद
नई इनकम टैक्स व्यवस्था को और अधिक फायदेमंद या आकर्षक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Union Budget 2025: बजट 2025 में आयकर में राहत मिले, ऐसी उम्मीद हर कोई कर रहा है। सरकार का इस दिशा में क्या फैसला है, यह तो 1 जनवरी को बजट पेश होने पर ही सामने आएगा। बहरहाल कयासों का दौर जारी है, जिसके तहत एक अनुमान यह भी है कि सरकार नई टैक्स व्यवस्था को आकर्षक बनाते हुए पुरानी इनकम टैक्स व्यवस्था को अगले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे करके खत्म करने की रूपरेखा की घोषणा कर सकती है।

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार करदाताओं को टैक्स में राहत देने की योजना पर विचार कर रही है, जिससे खपत और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नई इनकम टैक्स व्यवस्था को और अधिक फायदेमंद या आकर्षक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

दो विकल्पों पर हो रहा विचार

रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि सरकार नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स रिलीफ देने के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रही है। पहला विकल्प वेतनभोगी करदाताओं के लिए नई टैक्स व्यवस्था के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को और बढ़ाना है। वर्तमान में नई टैक्स व्यवस्था के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 75,000 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें