यूनियन बजट 2025 को लेकर इनकम टैक्सपेयर्स सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार यूनियन बजट में उन्हें टैक्स से राहत देगी। इस बारे में मीडिया में कुछ खबरें आने के बाद उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अभी इनकम टैक्स की दो रीजीम हैं। सरकार ने 2020 में नई रीजीम पेश की थी। तब से इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के लिए दोनों विकल्पों में से किसी एक को सेलेक्ट करने की इजाजत है। इनकम टैक्सपेयर्स की दिलचस्पी यह जानने में है कि 1 फरवरी को इनकम टैक्स में उन्हें कितनी राहत मिलेगी।
