Get App

Budget 2025: किसानों को मिल सकती है 1 फरवरी को खुशखबरी, सीतारमण एग्री लोन की सीमा बढ़ा सकती हैं

अभी कृषि लोन के लिए 3 लाख रुपये की लिमिट तय है। 1998 से यह लिमिट नहीं बदली है। इस बीच खेती में इस्तेमाल होने वाले बीज, खाद सहित दूसरी चीजों की कीमतें काफी बढ़ गई है। सिंचाई का खर्च में भी इजाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 2:24 PM
Budget 2025: किसानों को मिल सकती है 1 फरवरी को खुशखबरी, सीतारमण एग्री लोन की सीमा बढ़ा सकती हैं
कृषि से जुड़े संगठनों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से कृषि उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली चीजों को जीएसटी से छूट देने की मांग की है।

किसानों को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट 2025 में खुशखबरी मिल सकती है। वित्तमंत्री 1 फरवरी, 2025 को एग्रीकल्चर लोन की लिमिट बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। वह कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए भी उपायों का ऐलान करेंगी। विकसित देशों के मुकाबले भारत में कृषि उत्पाकता काफी कम है। सूत्रों का कहना है कि वित्तमंत्री यूनियन बजट में इसके लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं।

अभी कृषि लोन की सीमा 3 लाख रुपये

अभी कृषि लोन (Agriculture Loan) के लिए 3 लाख रुपये की लिमिट तय है। 1998 से यह लिमिट नहीं बदली है। इस बीच खेती में इस्तेमाल होने वाले बीज, खाद सहित दूसरी चीजों की कीमतें काफी बढ़ गई है। सिंचाई का खर्च में भी इजाफा हुआ है। एग्री इकोनॉमिस्ट्स का कहना है कि खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए कृषि कर्ज की सीमा बढ़ाना जरूरी है। माना जा रहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को कृषि कर्ज की सीमा बढ़ाकर 4-5 लाख रुपये कर सकती हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलता है कर्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें