Get App

Karnataka Budget 2025: सिद्धरमैया ने पेश किया 4 लाख करोड़ का बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसान, हेल्थकेयर पर फोकस

Karnataka Budget 2025: कर्नाटक का यह बजट 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इसमें सरकार के वेल्फेयर प्रोग्राम के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। इनमें ऐसी पांच योजनाएं शामिल हैं, जिनका कांग्रेस सरकार ने किया था। सरकार ने कैपिटल इनवेस्टमेंट के लिए 82,000 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 2:54 PM
Karnataka Budget 2025: सिद्धरमैया ने पेश किया 4 लाख करोड़ का बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसान, हेल्थकेयर पर फोकस
बजट में किसानों पर भी खास ध्यान दिया गया है। किसानों की मदद के लिए 20,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने 7 मार्च को बजट पेश किया। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार नई आईटी पॉलिसी लागू करेगी। इसका फोकस क्लाउड कंप्यूटिंग और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पर होगा। राज्य सरकार टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी टेक्नोलॉजी से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देगी। इसका मकसद कर्नाटक को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनाना है। इसके लिए सरकार इनवेस्टमेंट को आकर्षित करेगी, जिससे राज्य में रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैपिटल इनवेस्टमेंट के लिए 82000 करोड़ा का आवंटन

कर्नाटक का यह बजट 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इसमें सरकार के वेल्फेयर प्रोग्राम के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। इनमें ऐसी पांच योजनाएं शामिल हैं, जिनका कांग्रेस सरकार ने किया था। सरकार ने कैपिटल इनवेस्टमेंट के लिए 82,000 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कर्नाटक सबसे ज्यादा कैपिटल इनवेस्टमेंट वाला राज्य बन गया है। सरकार ने बजट में कहा कि सरकारी टेंडर्स और कॉन्ट्रैक्ट्स में मुस्लिमों के लिए 4 फीसदी आरक्षण लागू होगा।

हर जिले में सरकारी अस्पताल को आधुनिक बनाने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें