आपने कई बार बजट डेफिसिट के बारे में सुना होगा। खासकर यूनियन बजट पेश होने से ठीक पहले यह टर्म बार-बार सुनने को मिलता है। बजट डेफिसिट का मतलब क्या है और बजट से पहले इसकी ज्यादा चर्चा क्यों होती है? सरकार हर साल बजट बनाती है। अगर सरकार का रेवेन्यू उसके खर्च से कम होता है तो इसे बजट डेफिसिट कहा जाता है। इसी तरह अगर सरकार का रेवेन्यू उसके खर्च से ज्यादा होता है तो इसे बजट सरप्लस कहा जाता है। इंडिया में सरकार का रेवेन्यू उसके खर्च से कम होता है, जिससे इंडिया में बजट डेफिसिट की स्थिति होती है।
