Get App

बजट 2025 में बड़े ऐलान से क्या स्टॉक मार्कट्स में आ सकती है बड़ी तेजी?

सरकार 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। इसका स्टॉक मार्केट्स पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। खासकर, फिस्कल डेफिसिट पर सरकार का फोकस बना रहता है तो यह मार्केट के लिए पॉजिटिव होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 3:49 PM
बजट 2025 में बड़े ऐलान से क्या स्टॉक मार्कट्स में आ सकती है बड़ी तेजी?
सरकार यूनियन बजट में FY26 में फिस्कल डेफिसिट के लिए 4.4 फीसदी का टारगेट तय कर सकती है।

साल 2024 में स्टॉक मार्केट्स में काफी उतारचढ़ाव रहा। सितंबर तक शानदार प्रदर्शन के बाद स्टॉक मार्केट्स लड़खड़ाने लगा। अक्टूबर और नवंबर में बड़ा करेक्शन देखने को मिला। फिलहाल स्टॉक मार्केट कंसॉलिडेशन के फेज में है। यूनियन बजट स्टॉक मार्केट्स के लिए बड़ा ट्रिगर हो सकता है। सरकार 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट पेश कर सकती है। सवाल है कि क्या यूनियन बजट के बड़े ऐलान से स्टॉक मार्केट में तेजी आएगी?

सरकार का फोकस फिस्कल डेफिसिट पर रहेगा

विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने 2025 इंडिया आउटलुक रिपोर्ट में कई अहम बातें बताई हैं। उसका मानना है कि सरकार 1 फरवरी, 2025 को यूनियन बजट (Budget 2025) में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। इसका स्टॉक मार्केट्स पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। खासकर, फिस्कल डेफिसिट पर सरकार का फोकस बना रहता है तो यह मार्केट के लिए पॉजिटिव होगा। पिछले कुछ सालों से यूनियन बजट में सरकार का खास फोकस फिस्कल डेफिसिट पर देखने को मिला है। इसके अलावा सरकार ने लोकलुभावन वादों से भी दूरी बनाई है। 2024 का अंतरिम बजट इसका उदाहरण है। लोकसभा चुनावों से पहले आए इस बजट में किसी तरह का लोकलुभावन ऐलान नहीं था।

कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट बढ़ने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें