Get App

Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस वाले बजट की जरूरत, एलोकेशन को दोगुना करके किया जाए ₹3 लाख करोड़

Budget 2026: पूंजीगत खर्च का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर रोड बनाने पर खर्च होता है। सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार जोर को नए अवसर खोलने, जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और देश की आर्थिक गति को बढ़ावा देने वाली शक्ति के रूप में देखा जा रहा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:13 PM
Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस वाले बजट की जरूरत, एलोकेशन को दोगुना करके किया जाए ₹3 लाख करोड़
बजट 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी।

उद्योगपतियों ने सरकार से अपील की है कि बजट 2026 में विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए एलोकेशन को दोगुना करके 3 लाख करोड़ रुपये किया जाए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ने एक बयान में कहा है कि लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों ने प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों और विविध क्षेत्रों में भारी एलोकेशन की भी मांग की। काउंसिल के एक हालिया सर्वे में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस वाले बजट की जरूरत पर जोर दिया गया।

इसमें कहा गया है कि उद्योगपतियों को इस सेक्टर के लिए एलोकेशन के दोगुना होने की उम्मीदें बहुत अधिक हैं। पिछले साल के बजट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पूंजीगत खर्च का टारगेट 11.21 लाख करोड़ रुपये रखा गया था। पूंजीगत खर्च का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर रोड बनाने पर खर्च होता है। पिछले साल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एलोकेशन 1.5 लाख करोड़ रुपये था। बजट 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर एलोकेशन दोगुना होने के फायदे

पीटीआई के मुताबिक, लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल के CEO रविकांत यमार्थी का कहना है कि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र भारत की आर्थिक रफ्तार के इंजन के रूप में उभर रहा है। ऐसे में बजट 2026 विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत में नए बेंचमार्क सेट करने का एक निर्णायक मौका देता है। इंफ्रास्ट्रक्चर एलोकेशन को दोगुना करने की संभावना सप्लाई चेन दक्षता को और बेहतर कर सकती है। साथ ही वैश्विक तौर पर कॉम्पिटीशन के लिए भारत के हाथ और मजबूत कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें