Get App

Post-Budget Market Reaction: बजट में वित्त मंत्री की सबको खुश करने की कोशिश कितनी रही कामयाब, जानें क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय

दीपक शेनॉय का कहना है कि शनिवार के चलते बाजार की चाल का सही अंदाजा लगना मुश्किल है। क्योंकि बाजार में एफआईआई की आज भागीदारी कम हो गई। वहीं म्यूचुअल फंड आज बाजार से दूर होंगे। जिसके चलते आज बाजार एकतरफा कामकाज कर रहा है। ऐसे में शनिवार को बाजार में आए रिएक्शन को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हालांकि कंजम्शन प़ॉजिटिव होगा

Sujata Yadavअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 8:30 PM
Post-Budget Market Reaction: बजट में वित्त मंत्री की सबको खुश करने की कोशिश कितनी रही कामयाब, जानें क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय
संजीव पुरी ने कहा कि यह एक प्रोत्साहित करने वाला बजट रहा। मुख्य सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

Post-Budget Market Reaction:  कल मोदी जी ने कहा था, मिडिल क्लास पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसे और निर्मला जी ने इसका इंतजाम भी कर दिया। जो महीने में 1 लाख तक कमाता है। उसको इनकम टैक्स नहीं लगेगा। उससे ज्यादा कमाने वालों के इनकम टैक्स में 25 हजार से 1 लाख 10 हजार तक बचेंगे। विद्वानों की राय है कि इस बार के बजट में कंज्यूमर के लिए संदेश है कि खर्च करो। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ के खर्च के साथ इकोनॉमी की बुनियाद पर फोकस भी कायम है। वित्तीय घाटे का लक्ष्य 4.4% रखा गया है।

विदेशी निवेश, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर AI तक को बजट से जरिए पुश मिलेगा। खेती किसानी को लाभकारी रखने और देश की जरूरत के हिसाब से ढालने के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। कैंसर की दवाएं, लिथियम आयन बैटरी और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते किए गए हैं। कुल मिलाकर सीतारमण ने सबको खुश करने की कोशिश की है लेकिन बजट से क्या बाजार दिगग्ज खुश हुए और क्या बजट के बाद बाजार में फिर से रैली लौटेगी। क्या कहते है बाजार एक्सपर्ट्स। डालते है एक नजर।

CII के प्रेसिडेंट संजीव पुरी ने कहा कि यह एक प्रोत्साहित करने वाला बजट रहा। मुख्य सेक्टर पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह एक स्थिरता वाला बजट है। रिफॉर्म के लिए बड़े एलान पॉजिटिव कदम है। डिलिवरी पर्सन का भी बजट में ख्याल रखा गया। FY26 के लिए `11.2 लाख करोड़ का CAPEX अच्छा आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद संतुलित बजट है।

Capitalmind के फाउंडर & CEO दीपक शेनॉय का कहना है कि शनिवार के चलते बाजार की चाल का सही अंदाजा लगना मुश्किल है। क्योंकि बाजार में एफआईआई की आज भागीदारी कम हो गई। वहीं म्यूचुअल फंड आज बाजार से दूर होंगे। जिसके चलते आज बाजार एकतरफा कामकाज कर रहा है। ऐसे में शनिवार को बाजार में आए रिएक्शन को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हालांकि कंजम्शन प़ॉजिटिव होगा। बजट को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि टूरिज्म, ड्यूरेबल्स शेयरों पर निवेशकों को फोकस ज्यादा होगा। बजट में इंडस्ट्रियल बदलाव काफी अहम है। बजट में शिफिंग, डिफेंस, मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर काफी अहम बदलाव हुए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें