Union Budget 2026: सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद कम

केंद्र सरकार ने FY26 के लिए पूंजीगत खर्च का 11.21 लाख करोड़ रुपये का टारगेट रखा था। यह FY25 में 10.52 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च (एक्चुअल) से 6.6 फीसदी ज्यादा है। FY25 में पूंजीगत खर्च जीडीपी का 3.2 फीसदी था। FY24 में यह जीडीपी का 3.1 फीसदी और FY23 में जीडीपी का 2.8 फीसदी था

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
FY26 में सरकार ने बाजार से कर्ज के लिए 14.72 लाख करोड़ रुपये का टारगेट रखा है।

सरकार के यूनियन बजट 2026 में कैपिटल एक्सपेंडिचर में ज्यादा इजाफा करने की उम्मीद कम है। कैपिटल एक्सपेंडिचर में ज्यादा इजाफा करने से सरकार को ज्यादा कर्ज लेना पड़ेगा, जो इकोनॉमी के लिए ठीक नहीं है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के तीन अधिकारियों ने मनीकंट्रोल को यह बताया। पहले अधिकारी ने बताया कि सरकार अगले बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को जीडीपी का 3.2 फीसदी रख सकती है। यह मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (20225-26) के 3.1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा होगा।

पूंजीगत खर्च एक सीमा से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता

फाइनेंस मिनिस्ट्री के दूसरे अधिकारी ने बताया, "पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) कितना बढ़ाया जा सकता है, इसकी एक लिमिट है। सरकार का निवेश पहले से मैक्सिमम लेवल पर है। इसके बाद सरकार को बाजार से काफी उधार लेना पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि पूंजीगत खर्च मौजूदा लेवल से बढ़ाने का असर प्राइवेट इनवेस्टमेंट पर पड़ेगा, जो ठीक नहीं है। अब प्राइवेट इनवेस्टमेंट बढ़ने के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। इकोनॉमी की स्थिति अनुकूल है।


FY26 में पूंजीगतखर्च का टारगेट 11.21 लाख करोड़

केंद्र सरकार ने FY26 के लिए पूंजीगत खर्च का 11.21 लाख करोड़ रुपये का टारगेट रखा था। यह FY25 में 10.52 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च (एक्चुअल) से 6.6 फीसदी ज्यादा है। FY25 में पूंजीगत खर्च जीडीपी का 3.2 फीसदी था। FY24 में यह जीडीपी का 3.1 फीसदी और FY23 में जीडीपी का 2.8 फीसदी था। FY22 से इकोनॉमी की ग्रोथ में केंद्र सरकार के पूंजीगत खर्च की बड़ी भूमिका रही है। सरकार ने फरवरी 2021 में पेश बजट में ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए पूंजीगत खर्च पर ज्यादा ध्यान देने की स्ट्रेटेजी अपनाई थी।

पूंजीगत खर्च बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं 

सरकार के पूंजीगत खर्च बढ़ाने का मतलब है कि रोड, रेलवे और पोर्ट्स जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का खर्च बढ़ता है। रेवेन्यू एक्सपेंडिचर (सैलरीज या सब्सिडी जैसे खर्च) के मुकाबले इसका ज्यादा असर पड़ता है। कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने से सीमेंट, स्टील, मशीनरी आदि की डिमांड बढ़ती है। साथ ही लेबर की मांग भी बढ़ती है। इसके अलावा वर्कर्स को वेजेज के पेमेंट और कॉन्ट्रैक्टर्स की कमाई बढ़ने से कंजम्प्शन बढ़ता है। इससे डिमांड को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: अनिवार्य हेल्थ कवर, मोटर क्लेम के जल्द सेटलमेंट जैसे रिफॉर्म्स के लिए सरकार उठा सकती है ये 5 बड़े कदम

FY26 में बाजार से कर्ज के लिए 14.72 लाख करोड़ का टारगेट

FY26 में सरकार ने बाजार से कर्ज के लिए 14.72 लाख करोड़ रुपये का टारगेट रखा है। नेट बॉरोइंग टारगेट 11.54 लाख करोड़ रुपये है। सरकार अपने फिस्कल डेफिसिट को पूरा करने के लिए पब्लिक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से पैसे उधार लेती है। मार्केट से ज्यादा कर्ज लेने से सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इससे सरकार को इंटरेस्ट के रूप में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।