Budget 2026 for Women: महिलाओं और युवा-शक्ति पर रखा बजट का फोकस, जानें वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए क्या कहा?

Budget 2026 for Women: वित्त मंत्री में अपना 9वां आम बजट पेश करते हुए महिलाओं पर फोकस बरकरार रखते हुए कई बातें कहीं। महिला और युवा शक्ति को केंद्र में रखते हुए उनके सुरक्षित भविष्य की प्रतिबद्धता को इस बजट में भी आगे बढ़ाया है।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026 : बजट में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब' स्थापित करने में सहायता का प्रस्ताव रखा गया है।

Budget 2026 for Women: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बतौर वित्त मंत्री अपना 9वां बजट पेश किया। अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस "युवा शक्ति-संचालित" बजट पर होगा, जो "तीन कर्तव्यों" से प्रेरित है। इसका मकसद गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को सपोर्ट देना है। उन्होंने अपने महिलाओं और युवा-शक्ति को बजट के केंद्र में रखते हुए ज्यादातर प्रस्ताव पेश किए। उन्होंने यह भी कहा कि बजट 2026 'युवा शक्ति' पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बजट 2026 तीन "कर्तव्यों" पर आधारित है, जो इस प्रकार हैं :

  • पहला लक्ष्य आर्थिक विकास को तेज करना और उसे बनाए रखना है। यह कॉम्पिटिशन को बढ़ाकर और ग्लोबल अनिश्चितताओं के खिलाफ मजबूती बनाकर किया जाएगा।
  • दूसरा लक्ष्य लोगों की क्षमताओं को मजबूत करके उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भारत की समृद्धि की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाना है।
  • तीसरा कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुनिश्चित करना है, ताकि हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच मिल सके।

ये तीन-तरफा दृष्टिकोण और एक सहायक इकोसिस्टम के माध्यम से हासिल किए जाएंगे। इसमें शामिल होंगे:

  • स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स
  • मजबूत और लचीला फाइनेंशियल सेक्टर
  • एडवांस टेक्नोलॉजी, जिसमें AI-ड्रिवन सिस्टम शामिल हैं।


आज बजट 2026 में महिलाओं को क्या मिला

बजट में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए जो प्रमुख घोषणाएं की गईं, उनमें भारत के हर जिले में लड़कियों के हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। हॉस्टल की सुविधा सुनिश्चित करने की देशव्यापी योजना है। वित्त मंत्री ने कहा कि "वीजीएफ (वायबिलिटी गैप फंडिंग) और कैपिटल सपोर्ट के जरिए, हर ज़िले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा।" इसका मकसद छात्राओं के लिए समान रूप से शैक्षिक अवसर बढ़ाना और सुरक्षित रहने की जगह देना है। पूरे भारत में, खासकर ग्रामीण इलाकों में, निरंतर कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं, जैसे कि किशोर लड़कियों के बीच में स्कूल छोड़ने की दर। हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का मकसद शिक्षा के रास्ते में आने वाली उनकी इस अड़चन को दूर करना है। यह कदम खासतौर पर उन जिलों पर फोकस करेगा जहां दूरी, सुरक्षा की चिंता और पैसे की कमी पढ़ाई जारी रखने में रुकावट बनती हैं।

इसके अलावा महिला उद्यमिता को सपोर्ट करने के लिए सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर (SHE) मार्ट्स स्थापित किए जाएंगे। यह महिला उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम है। यह मार्ट महिला उद्यमिता का समर्थन करेंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा, "शी मार्ट महिला उद्यमियों की मदद के लिए कम्युनिटी के मालिकाना हक वाले रिटेल आउटलेट के तौर पर स्थापित किए जाएंगे," उन्होंने इन प्लेटफॉर्म को चलाने और प्रबंधन करने में स्थानीय समूह की भूमिका पर जोर दिया।

Aam Budget 2026 Updates: 1999 में पहली बार दिन में पेश हुआ था बजट और खुले थे शेयर बाजार, 27 फरवरी 1999 को बढ़त के साथ बंद हुए थे भारतीय शेयर बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।