Economic Survey 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 29 जनवरी को संसद में 'आर्थिक सर्वे 2026' पेश किया है। इस आर्थिक सर्वे में बदलती ग्लोबल स्थिति को लेकर एक अहम चेतावनी दी गई है। खास बात यह है कि इस बात को समझाने के लिए सर्वे में 'रामायण' के युद्ध कांड के एक श्लोक का सहारा लिया गया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है।
