Get App

India GDP 2025: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, टॉप 10 में कौन-कौन से देश हैं शामिल?

India GDP 2025: भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। IMF के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP $4.19 ट्रिलियन पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कि टॉप 10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड May 25, 2025 पर 7:17 PM
India GDP 2025: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, टॉप 10 में कौन-कौन से देश हैं शामिल?
भारत 2021 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

India GDP 2025: भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने लेटेस्ट डेटा में इस बात की पुष्टि की है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा, 'जैसा कि मैं आपसे बात कर रहा हूं, भारत अब एक 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह मेरा नहीं, IMF का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।'

यह घोषणा नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के दौरान की गई। सुब्रह्मण्यम ने आगे कहा कि अगर भारत मौजूदा आर्थिक रणनीति पर कायम रहता है, तो वह अगले दो से तीन वर्षों में जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी

रैंक देश
GDP (USD ट्रिलियन)
1 अमेरिका $30.51 ट्रिलियन
2 चीन $19.23 ट्रिलियन
3 जर्मनी $4.74 ट्रिलियन
4 भारत $4.19 ट्रिलियन
5 जापान $4.19 ट्रिलियन
6 ब्रिटेन $3.84 ट्रिलियन
7 फ्रांस $3.21 ट्रिलियन
8 इटली $2.42 ट्रिलियन
9 कनाडा $2.23 ट्रिलियन
10 ब्राजील $2.13 ट्रिलियन

सोर्स: IMF

सब समाचार

+ और भी पढ़ें