CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाएं चल रही हैं। इस सत्र में बोर्ड ने परीक्षा के पैटर्न में कई तरह के बदलाव किए हैं। इसलिए छात्रों और अभिभावकों में कई मामलों पर काफी कंफ्यूजन है। वे इम्प्रूवमेंट परीक्षा और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से लेकर 12वीं कक्षा पास करने के बाद मिलने वाले अटेम्प्ट तक, और क्या दो-बोर्ड परीक्षा व्यवस्था 10वीं कक्षा से आगे भी जारी रहेगा, जैसे मुद्दों पर स्पष्टता चाहते हैं। खासकर प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और अनुपस्थित रहने की स्थिति को लेकर। हाल ही में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में छात्रों के इन सभी आशंकाओं का स्पष्ट समाधान दिया है।
