बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों का काउंट डाउन शुरू हो गया है। NDA हो या महागठबंधन दोनों ही खेमों की स्थिति- यही रात अंतिम, यही रात भारी...वाली होगी। इस पूरे चुनाव में कई फैक्टर ऐसे रहे हैं, जिनकी चर्चा खूब हुई, जैसे क्या महिलाओं का झुकाव NDA की तरफ और युवा वोटरों का समर्थन तेजस्वी यादव और महागठबंधन की तरफ। हालांकि, इसमें एक बड़ा फैक्टर है जाति यानी कास्ट और उसे में साधने में लालू प्रसाद यादव ने बड़ी ही अहम भूमिका निभाई है।
