Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने बजट के लिए उठाईं ये 7 मांग, जारी किया 'मिडिल क्लास घोषणापत्र'

Budget 2025: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह भारत की असली महाशक्ति यानी मध्यम वर्ग को पहचाने। मैं घोषणा करता हूं कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मध्यम वर्ग की आवाज बनेगी। हम मांग करते हैं कि अगला राष्ट्रीय बजट मध्यम वर्ग को समर्पित हो

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने बजट के लिए उठाईं ये 7 मांग, जारी किया 'मिडिल क्लास घोषणापत्र'

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी पार्टी का ‘मिडिल क्लास घोषणापत्र’ जारी किया और केंद्र से शिक्षा, स्वास्थ्य, टैक्स छूट और पेंशन से जुड़ी सात मांगें उठाईं। केजरीवाल ने यह भी मांग की कि 1 फरवरी को पेश होने वाला केंद्रीय बजट 2025 मिडिल क्लास को समर्पित हो। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह भारत की असली महाशक्ति यानी मध्यम वर्ग को पहचाने। मैं घोषणा करता हूं कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मध्यम वर्ग की आवाज बनेगी। हम मांग करते हैं कि अगला राष्ट्रीय बजट मध्यम वर्ग को समर्पित हो।"

उन्होंने कहा, "आज मैं केंद्र सरकार से सात मांगें कर रहा हूं।" अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सबसे पहले, शिक्षा बजट को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाना चाहिए और प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाई जानी चाहिए। दूसरा, उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जानी चाहिए। तीसरा, हेल्थ बजट को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाना चाहिए और स्वास्थ्य बीमा से कर हटा दिया जाना चाहिए।"


AAP संयोजक ने आगे कहा, "चौथा, इनकम टैक्स छूट सीमा को मौजूदा 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाना चाहिए। पांचवां, जरूरी चीजों और सामान से GST हटाया जाना चाहिए।"

केजरीवाल ने कहा, "छठी बात, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मजबूत रिटायरमेंट योजना और पेंशन योजना की घोषणा की जानी चाहिए, और देश भर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त मेडिकल सर्विस होनी चाहिए। सातवीं बात, वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत की छूट मिलनी चाहिए।"

केजरीवाल ने बताया 'टैक्स आतंकवाद'

केंद्र की टैक्स नीतियों की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने इसे “टैक्स आतंकवाद” करार दिया और कहा, “लोगों को जिंदा रहते हुए टैक्स देना पड़ता है, लेकिन अब सरकार ने ऐसी स्थिति बना दी है कि उन्हें मरने के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। इस टैक्स आतंकवाद के बीच, कोई अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत कैसे कर सकता है?”

उन्होंने कहा, "विवाहित जोड़े के लिए परिवार नियोजन एक वित्तीय निर्णय बन गया है। ऐसे मुद्दों के कारण, कई भारतीय देश छोड़ रहे हैं। 2020 में, लगभग 85,000 लोग भारत छोड़कर विदेश चले गए। यह हमारे देश के लिए बहुत दुख की बात है।"

Delhi Chunav: BJP ने पंजाब के कर्मचारियों पर दिल्ली में चाइनीज CCTV लगाने का लगाया आरोप, AAP ने बताया- पंजाबियों का अपमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।